ग्राम पंचायत आमलीफलिया में बावडीवाला नाला पर निस्तार तालाब निर्माण राशि का भुगतान पर अत्याधिक विलंबता पर अजय भूरिया द्वारा कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज करवाई ।

Albert Mandoriya, Am Live 24, Editor In Chief (M.p)

झाबुआ। मामला जिला मुख्यालय झाबुआ से लगभग 10 किमी दुरी पर ग्राम पंचायत आमलीफलिया में निस्तार तालाब निर्माण कार्य बावडीवाला नाला पर निस्तार तालाब का कार्य अजय भूरिया द्वारा द्वारा ट्रेक्टर के माध्यम से कार्य करवाया गया था जिसका भुगतान जनपद पंचायत झाबुआ द्वारा जाँच कर रिपोर्ट प्रेषित नहीं करने के कारण आज दिनांक तक शिकायतकर्ता को बकाया राशि का भुगतान नही किये जाने के कारण प्रार्थी अजय भूरिया आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर उक्त शिकायत कलेक्टर को प्रस्तुत की गई हैं उक्त शिकायत की जाँच मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अभिरक्षा में की जा रही जाँच में दुर्भाग्य की जाँच में भी विलंबता शिकायत जाँच दल द्वारा शिकायत जाँच रिपोर्ट प्रेषित नहीं किये जाने के कारण शिकायतकर्ता को आज दिनांक तक न्याय नहीं मिला पाया हैं ।

कलेक्टर जनसुनवाई में अजय भूरिया द्वारा लिखित शिकायत दिनांक 23.09.2025 को प्रस्तुत की गई थी परन्तु जाँच दल द्वारा आज तक उक्त शिकायत जाँच को प्राथमिकता नहीं देना शिकायत जाँच दल पर भी संदेह उत्पन्न करता हैं हमारे द्वारा प्रत्यक्ष रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी झाबुआ से उक्त संबंध में जानकारी चाही जाने पर 8 दिवस के भीतर शिकायत जाँच पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया था परन्तु शिकायतकर्ता अजय भूरिया अनुसार आज दिनांक तक उक्त शिकायत का निराकरण नहीं किया गया हैं।

जाँच दल द्वारा बताया गया हैं कि शिकायत जाँच अभी विचाराधीन हैं हमारे द्वारा दोनों पक्ष को साक्ष्य दस्तवेज लेकर समक्ष में बुलाया गया परन्तु दोनों पक्ष एक ही समय पर उपस्थित नहीं होने के कारण शिकायत जाँच पूर्ण नहीं हो पाई हैं जबकि मुख्य कर्पालन अधिकारी द्वारा मोबाइल पर जानकारी दी गयी कि शिकायत जाँच पूर्ण हो चुकी हैं ऐसे में क्या सही क्या गलत जाँच रिपोर्ट समक्ष में आने पर ही सच का पता चल पायेगा।

शिकायत जाँच पूर्ण हो चुकी हैं अगर आपको इस संबंध में जानकारी चाहिए तो हम आपको सोमवार को जानकारी उपलब्ध करवा देंगे :– सुश्री ममता मिमरोट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत झाबुआ जिला झाबुआ।

Leave a Comment